• Breaking News

    Friday, 14 April 2017

    मथुरा में पुलिस न 4 गायों को छुड़ाया, जानवरों की खाल बरामद

    Police@123यूपी के मथुरा में पुलिस ने औचक छापेमारी कर चार गायों और एक बछड़े को छुड़ा लिया, जबकि मौके से तीन जानवरों की खाल भी बरामद की गई। पुलिस ने गुरुवार को यह छापेमारी यहां के बरसाना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ने वाले मुस्लिम बहुल हथिया गांव में की।

    हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में सर्कल अधिकारी आलोक दुबे ने बताया कि गो-हत्या अधिनियम के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस ने गांव में एक घर के पास गोलीबारी होने की सूचना पर छापेमारी की और इस दौरान ही यह मामला सामने आया। पुलिस ने एक घर से जानवरों के साथ ही खाल भी बरामद किया। छुड़ाई गई गायों को एक निजी गौशाला में भेज दिया गया है, जबकि जानवरों की खाल को फॉरेन्सिक जांच के लिए भेजा गया है।

    हालांकि पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही। आरोपी दीनू कसाई, तलमू, अनीस और रईस भागने में सफल रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel