• Breaking News

    Sunday, 2 April 2017

    बहुत जल्‍द नए अंदाज में गूगल साइन इन करेंगे आप

    गूगल या जीमेल अकाउंट में साइन-इन करने का तरीका अब पहले जैसा नहीं रहेगा. इसकी जानकारी कंपनी ने नोटिफिकेशन के जरिए दी.
    बहुत जल्‍द आपके गूगल खाते में साइन इन करने वाला पेज कुछ अलग तरह से दिखाई देगा. कंपनी के मुताबिक, नए बदलाव लागू होते ही साइन-इन की प्रक्रिया अधिक तेज और आसान बन जाएगी.
    वे चीजें, जो पहले जैसी रहेंगी
    साइन इन करने के चरणों में कोई बदलाव नहीं होगा. आप वही जानकारी डालेंगे जो आप आमतौर पर डालते हैं, जैसे कि आपका ईमेल पता और पासवर्ड.
    आप पहले की तरह उन्हीं गूगल सेवाओं में सुरक्षित रूप से साइन-इन करने के लिए अपने खाते का उपयोग कर सकते हैं.
    पेज क्यों बदला जा रहा है
    नए साइन-इन पेज में ये सुविधाएं मौजूद होंगी:
    -अधिक स्पष्ट, सरल स्वरूप.
    -इससे साइन-इन प्रक्रिया अधिक तेज हो जाएगी.

    -सभी कंप्यूटर, फोन और टैबलेट पर एक सा रहेगा.
    यह बदलाव कहां किया जाएगा
    नया साइन-इन पेज कंप्यूटर, फोन और टैबलेट पर दिखाई देगा. जब आप क्रोम जैसे ब्राउजर पर किसी गूगल ऐप्लिकेशन या किसी गूगल सेवा में साइन इन करेंगे, तब आपको यह दिखाई देगा.
    इन दशाओं में आपको अभी भी पुराना साइन-इन पेज दिख सकता है:
    -आप ब्राउजर के पुराने वर्जन का उपयोग करते हैं
    -आपने जावा स्क्रिप्ट बंद कर दिया है
    गूगल साइन-इन के नए बदलावों के बारे में यदि यूजर अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो वे गूगल के सहायता फोरम की सहायता ले सकते हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel