• Breaking News

    Sunday, 16 April 2017

    क़ब्र से चोरी हो गया था चार्ली चैपलिन का शव

    चार्ली चैपलिनफ़िल्मकार और एक्टर चार्ली चैपलिन की आज जयंती है. फ़िल्मों की दुनिया में चार्ली चैपलिन एक अमर नाम हैं. चार्ली का जन्म 16 अप्रैल, 1889 को लंदन में हुआ था. चार्ली चैपलिन की जयंती के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -
    चार्ली चैपलिन का निधन 88 साल की उम्र में 1977 में क्रिसमस के दिन हुआ था. चैपलिन के दफ़्न होने के तीन महीने बाद उनकी क़ब्र से शव चोरी हो गया था. चोरों ने ऐसा उनके परिवार वालों से पैसा वसूलने के लिए किया था.
    1940 में चार्ली चैपलिन ने हिटलर पर 'द ग्रेट डिक्टेटर' फ़िल्म बनाई थी. इसमें उन्होंने हिटलर की नक़ल करते हुए उनका मज़ाक बनाया था.
    चार्ली चैपलिन को 1973 में 'लाइम-लाइट' में बेस्ट म्युज़िक के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था. यह फ़िल्म 21 साल पहले बनी थी, लेकिन इसका प्रदर्शन लॉस ऐंजिलिस में 1972 से पहले नहीं हुआ था. यहां प्रदर्शन के बाद इस फ़िल्म का नामांकन ऑस्कर के लिए हो पाया था.


    1975 में महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने चार्ली चैपलिन को नाइट की उपाधि दी.
    चार्ली चैपलिन का बचपन काफी मुश्किलों और ग़रीबी से भरा हुआ था. बेपरवाह और शराबी पिता के कारण इनका परिवार बुरी तरह से तबाह हो गया था. चैपलिन की ग़रीब मां पागलपन की शिकार हो गई थीं. इसका नतीजा यह हुआ कि चैपलिन को सात साल की उम्र में एक आश्रम में जाना पड़ा था.
    स्कूल से पढ़ाई छूटने के बाद चैपलिन 13 साल की उम्र में मनोरंजन की दुनिया में आए. डांस के साथ चैपलिन ने स्टेज प्ले में भी हिस्सा लेना शुरू किया.
    इसके ठीक बाद चैपलिन को अमरीकी फ़िल्म स्टूडियो के लिए चुना गया. यहां से चैपलिन दुनिया भर में मूक फ़िल्मों के बादशाह के रूप में उभरे.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel