• Breaking News

    Monday, 3 April 2017

    शिवलिंग के सामने अक्षय कुमार ने साइन की फिल्म!

    बॉलीवुड भगवानों से हमेशा प्रेरित रहा है और फिल्म से जुड़ी हर बात में वह भगवान को शरीक रखता है. ऐसा ही कुछ एक नई फिल्म के बारे में भी देखने को मिला.
    अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म मुगलः द गुलशन कुमार स्टोरी को इंदौर के 300 साल पुराने माहेश्वर के शिव मंदिर में साइन किया. यह कॉन्ट्रेक्ट उन्होंने टीसीरीज के साथ साइन किया और इस मौके पर भूषण कुमार भी मौजूद थे. 
    अक्षय इन दिनों इंदौर में ही शूटिंग कर रहे हैं. अक्षय और भूषण के लिए इस फिल्म के सेंटीमेंटल वैल्यू भी बहुत है. फिल्म को अक्षय ने एक झटके में हां कर दी थी. भूषण कुमार की खुशी का ठिकाना उस समय नहीं रहा जब अक्षय ने उन्हें इंदौर बुलाया और कहा कि कॉन्ट्रेक्ट को भगवान शिव के सामने साइन किया जाए.
    शिव भक्त थे गुलशन कुमार 
    वैसे इस बात को हर कोई जानता है कि गुलशन कुमार शिव के बहुत बड़े भक्त थे. कॉन्ट्रेक्ट को तड़के अंजाम दिया गया. इस मौके पर राइटर-डायरेक्टर सुभाष कपूर और को-प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा भी मौजूद थे. 
    भूषण ने कहा- शिव मंदिर के अंदर मेरे पिता की बायोपिक पर हस्ताक्षर करना मेरे लिए ख्वाब जैसा था. मैं उस समय अक्षय की बगल में बैठकर अपने पिता की मौजूदगी को महसूस कर रहा था मैं इस बात को शब्दो में बयां नहीं कर सकता.
    वैसे बायोपिक के दौर में एक और बायोपिक का आना वाकई बॉलीवुड के सच्ची कहानियों के बढ़ते प्रेम का इजहार करता है, और अक्षय फिर से एक और असल जिंदगी के पात्र को निभाते नजर आएंगे.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel