• Breaking News

    Friday, 14 April 2017

    देखता रहा रेलवे प्रशासन, सात घंटे इंतजार के बाद निकली मरीज की जान

    देखता रहा रेलवे प्रशासन, सात घंटे इंतजार के बाद निकली मरीज की जान

उत्तरप्रदेश के कानपुर के भीमसेन स्टेशन पर संवेदनहीनता में बुधवार रात एक यात्री की तड़पकर मौत हो गई। सात घंटे तक पड़े रहे बीमार यात्री की कोई सुध लेने नहीं पहुंचा। स्टेशन मास्टर ने बस आरपीएफ को सूचित कर अपना फर्ज निभा दिया।
    कानपुर सेंट्रल से पैसेंजर से खजुराहो जा रहे यात्री की तबीयत खराब हुई तो गार्ड संजय गुप्ता ने इसकी सूचना शाम 6 बजे स्टेशन मास्टर प्रकाश मिश्रा को दी। स्टेशन मास्टर ने युवक को भीमसेन में उतार आरपीएफ को सूचित कर दिया। तब तक यात्री प्लेटफॉर्म की बेंच पर पड़ा तड़पता रहा। करीब सात घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस से उसे रात एक बजे कल्याणपुर सीएचसी ले जाया गया, यहां उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने उसके बैग से बरामद आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त राजेश गुप्ता भरुआ सुमेरपुर के रूप में की।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel