• Breaking News

    Sunday, 9 April 2017

    बढ़ी कपिल शर्मा की मुसीबत, नवजोत सिंह सिद्धू भी नहीं पहुंचे शो की शूटिंग पर!

    बढ़ी कपिल शर्मा की मुसीबत, नवजोत सिंह सिद्धू भी नहीं पहुंचे शो की शूटिंग पर!नई दिल्ली: पिछले महीने अपने सह-कलाकार सुनील ग्रोवर से विवाद के बाद कुछ भी कपिल शर्मा के अनुकूल नहींहो रहा है. सुनील के साथ-साथ अली असगर, सुगंधा मिश्रा और चंदन प्रभाकर ने उनका शो छोड़ दिया है. 'द कपिल शर्मा शो' की पुरानी टीम से केवल कीकू शारदा और नवजोत सिंह सिद्धू उनके साथ बने हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब सिद्धू ने भी शो की शूटिंग बंद कर दी है. स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार शो पर सोनाक्षी सिन्हा अपनी आगामी फिल्म 'नूर' के प्रचार के लिए आई थीं, उनके साथ अमाल मलिक भी आने  वाले थे, हालांकि उन्होंने ऐन वक्त पर शो पर आने से इनकार कर दिया. नवजोत सिंह सिद्धू भी शूटिंग से गायब ही रहे.

    स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार अली, चंदन, सुनील और सुगंधा के बिना सिद्धू शो को एंजॉय नहीं कर रहे हैं और उनकी हंसी में पहले वाली बात भी नजर नहीं आ रही है. इस वजह से वह हालिया एपिसोड की शूटिंग के लिए मुंबई नहीं पहुंचे थे. स्पॉटबॉय ने इस बारे में जब सिद्धू को फोन किया तो पूरी बात सुनने के बाद नहीं सुन पाने का बहाना कर सिद्धू ने फोन काट दिया. इसके बाद जब उन्हें दोबारा कॉल किया गया तो उन्होंने फोन काट दिया और उन्होंने मैसेजेस के जवाब भी नहीं भेजे.

    सिद्धू के शूटिंग में नहीं आने की एक वजह राजनीतिक भी है. उन्हें पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, इन दिनों वह मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने में व्यस्त हैं. मंत्री बनाए जाने के बाद उनपर लगातार शो छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था हालांकि सिद्धू शो छोड़ने को तैयार नहीं थे. कहा जा रहा है कि शो की घटती लोकप्रियता की वजह से अब सिद्धू शो छोड़ने का मन बना रहे हैं और इसी वजह से वह शो की शूटिंग के लिए मुंबई नहीं पहुंचे थे.

    कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिरंगी' की शूटिंग में व्यस्त हैं. दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर लाइव शो और सोनी के अन्य कार्यक्रमों में रिंकू भाभी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के तौर पर परफॉर्म कर रहे हैं. पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित उनका लाइव शो फुल हाउस रहा था, वह 13 अप्रैल को यूसी न्यूज के लिए सनी लियोनी के साथ आईपीएल मैच की लाइव कमेंटरी भी करने वाले हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel