• Breaking News

    Sunday, 9 April 2017

    अगर उम्र से पहले ही बाल हो रहे हैं सफेद, तो हो सकता है हृदय संबंधी रोग का खतरा

    अगर उम्र से पहले ही बाल हो रहे हैं सफेद, तो हो सकता है हृदय संबंधी रोग का खतरालंदन: जिन लोगों का उम्र से पहले ही बाल सफेद होने लगते हैं, उन्हें हृदय संबंधी रोग का खतरा हो सकता है. एक नए शोध में यह चेतावनी दी गई है. मिस्र के काहिरा विश्वविद्यालय के कार्डियोलॉजिस्ट ईरीनी सैमुअल ने बताया, "हमारे शोध के निष्कर्षो से पता चलता है कि वास्तविक उम्र कम होने के बावजूद बालों में सफेदी व्यक्ति की जैविक उम्र को बयां करती है और यह हृदय रोग की चेतावनी का संकेत हो सकता है."

    एथेरोस्केलेरोसिस का निर्माण धमनियों के अंदर की वसा सामग्री से होती है और बालों में सफेदी दोनों में कई समानताएं. दोनों का कारण बिगड़ा हुआ डीएनए, ऑक्सीडेटिव तनाव, सूजन, हार्मोन में बदलाव और कार्यात्मक कोशिकाओं की तन्यता है. (यह भी पढ़ें: अगर है हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या, तो अपने खाने में शामिल करें ये फल और सब्‍जियां)

    सैमुअल कहते हैं, "एथेरोस्केलेरोसिस और बालों की सफेदी एक जैसी जैविक प्रक्रियाओं से होती है और उम्र बढ़ने के साथ ही दोनों में बढ़ोतरी होती है."

    यह शोध स्पेन के मालागा में 6 से 8 अप्रैल तक यूरोपीयन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी (ईएपीसी) की सालाना कांग्रेस यूरोप्रिवेंट 2017 में प्रस्तुत किया गया.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel