• Breaking News

    Saturday, 8 April 2017

    भोपाल एक्सप्रेस समेत 23 ट्रेनों में लगेगा ऐसा सिस्टम, जो भेजेगा हर जानकारी

    भोपाल.भोपाल एक्सप्रेस सहित 23 ट्रेनों में कम्प्लीट ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया जाएगा। इससे इन ट्रेनों में आग लगने या फिर किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आने पर ड्राइवर से लेकर गार्ड और कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंच जाएगी। 10 मई के बाद सिस्टम को लगाने की तैयारी रेलवे कर रहा है। सबसे पहले अप्रैल अंत में सियालदेह राजधानी में इस सिस्टम का ट्रायल किया जाएगा।

    - कोच व इंजन सहित ट्रेनों के एसी सिस्टम की खराबी और आगजनी जैसी घटनाओं को देखते हुए रेलवे ने जर्मनी की तर्ज पर कंप्लीट प्रोटेक्शन सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है।
    - इसके तहत सबसे पहले ट्रेनों के एसी कोच में मेच बॉक्स की साइज का प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया जाएगा। इनमें चिप व इलेक्ट्रॉनिक सर्किट होगा, जो वॉकी-टॉकी के सिग्नल पर काम करेगा।
    - जैसे ही कोच के किसी हिस्से से चिंगारी निकलेगी या कोई तकनीक समस्या सामने आएगी तो उसकी सूचना यह सिस्टम ड्राइवर-गार्ड से लेकर ट्रेन में चल रहे स्टाफ तक पहुंचा देगा। साथ ही इंटरनेट से इसकी सूचना संबंधित रेल मंडल के कंट्रोल रूम तक भी पहुंच जाएगी।

    पानी की जानकारी भी देगा
    यह सिस्टम बारिश के मौसम के दौरान ट्रेन के पहियों तक पानी आने पर उसके बारे में भी तत्काल जानकारी उपलब्ध करवाएगा। इतना ही नहीं पानी किस स्तर तक है, इस बात की जानकारी भी सिस्टम के माध्यम से मिल सकेगी।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel