• Breaking News

    Saturday, 8 April 2017

    दुकान से 90 हजार रुपये चोरी

    कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में करारी मार्ग पर कबाड़ की दुकान से चोरों ने शुक्रवार की रात 90 हजार रुपये नकदी पार कर दी। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकान मालिक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर साथ में काम करने वाले एक मजदूर पर चोरी का आरोप लगाया। पुलिस ने मौका मुआयना किया और सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोर की वीडियो फुटेज कब्जे लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
    भक्तन का पूरा निवासी महेनूर हैदर पुत्र जुल्फेकार ने मंझनपुर स्थित करारी मार्ग पर कबाड़ की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात को शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान में घुसा और काउंटर में रखा 90 हजार नकदी पार कर दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे महेनूर हैदर ने दुकान का टूटा ताला और रुपये गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। सीसीटीवी कैमरे में उसने देखा कि दुकान में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। कोतवाल दिनेश यादव का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel