• Breaking News

    Saturday, 8 April 2017

    फरियादी को मिलेगी कुर्सी, पीने को साफ पानी

    कौशांबी : प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब पुलिस कर्मियों का रूटीन बदलने लगा है। सिपाही से लेकर थानेदार व अफसरों तक को भाजपा के संकल्प पत्र के हिसाब से काम करने की हिदायत दी गई है। शनिवार को पुलिस ऑफिस में हुई अपराध समीक्षा बैठक में डीएम अखंड प्रताप ¨सह व एसपी वीके मिश्र ने सरकार की नई गाइड लाइन थानेदारों को पढ़कर सुनाई।
    कानून व्यवस्था को लेकर संकल्प पत्र में दिए गए20 ¨बदुओं पर डीएम व एसपी ने विस्तार से चर्चा की। डीएम ने कहा कि पशु तस्करी और भूमाफिया के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। शराब की दुकानें हाईवे पर नहीं दिखनी चाहिए। जिन नए स्थानों पर दुकानें खोली गई हों, वहां विवाद की स्थिति न हो। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाए। सांप्रदायिकता वाले मामले की सूचना पर तत्काल कार्रवाई हो। एंटी रोमियो की आड़ में किसी निर्दोष पर कार्रवाई न हो। नियमित वाहन चे¨कग हो और पुलिस पैदल गश्त करे। अवैध वाहनों पर निगरानी रखी जाए। बालू के अवैध खनन, परिचालन और डंप पर कार्रवाई की जाए। एसपी ने कहा कि थाने पर कोई भी फरियादी जमीन पर नहीं बैठेगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को छह-छह कुíसयां अतिरिक्त दी गई हैं। फरियादी को स्वच्छ व शीतल पेयजल दिया जाए। वहीं, एसपी ने कहा कि जिस थानाध्यक्ष के क्षेत्र में गो तस्करी का मामला सामने आएगा, उसकी जवाब देही उस थानाध्यक्ष की होगी। उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसलिए थानेदार सुनिश्चित कर लें कि किसी के क्षेत्र में गो तस्करी न होने पाए। 

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel