• Breaking News

    Sunday, 2 April 2017

    अक्षय की 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' का पहला पोस्टर जारी

    अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का पहला पोस्टर गुरुवार देर रात रिलीज़ कर दिया गया. ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि तैयार हो जाइए स्वच्छ आज़ादी के लिए. ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’, एक प्रेम कहानी आ रही है-11 अगस्त, 2017.
    यह फिल्म प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है. फिल्म का पोस्टर हिन्दी व इंग्लिश दोनों भाषाओं में शेयर किया गया है. इस पोस्टर में भूमि और अक्षय की तस्वीर बनी हुई है. जिसमें वह दोनों स्त्री और पुरुष को दर्शा रहे हैं, इसके अलावा पोस्टर में स्वच्छ आज़ादी का संदेश भी लिखा हुआ है. यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज़ होगी.यह पहली बार है जब अक्षय और भूमि एक साथ किसी फिल्म में नज़र आएंगे. इस फिल्म में भूमि, अक्षय की पत्नी बनी हुई हैं. वहीं सना खान, अक्षय की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाएंगी. फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel