• Breaking News

    Sunday, 2 April 2017

    'रंगून' के एक्टर पर जानलेवा हमला, आंख पर लगे 10 टांके

    फिल्म 'सोल्जर' में विलन के किरदार से मशहूर हुए बॉलीवुड एक्टर जीतू वर्मा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमले के चलते जीतू काफी जख्मी हो गए हैं. खबरों के मुताबिक, गुरुवार रात जयपुर से माउंट आबू जा रहे थे, उसी बीच  रास्ते के जंगल में कुछ लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया.
    देर तक मारपीट से जुझ रहे अभिनेता को जल्द वाडाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया. आंखों पर गंभीर चोट के चलते उनकी दांई आंख के ऊपर 10 टांके लगाए गएं हैं.
    उनके बड़े भाई मनोहर ने बताया कि, जीतू किसी फंक्शन के लिए जयपुर जा रहे थे, रास्ते में चित्तौड़गढ़ के जंगलों से गुजरते वक्त दोपहर के समय वो ड्राइवर की पीछे की सीट पर बैठे थे. तभी अचानक कुछ लोगों ने कार पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया और उनकी कार को घेर लिया.लूटपाट के मकसद से आए लुटेरों ने मारपीट शुरू कर दी और इतना मारा कि जीतू बुरी तरह जख्मी हो गए. उनके भाई का कहना है कि यह हादसा इतने जल्दी हुआ कि वे लोग उन हमलावरों को पहचान नहीं पाए.बता दें कि, जीतू 'सन ऑफ सरदार', 'बोल बच्चन' जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel