• Breaking News

    Saturday, 22 April 2017

    बेटे अब्राहम के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए डिविलियर्स

    अब्राहम क्रिकेट खेलते हुए
    आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की प्रतिभा से भला कौन वाकिफ नहीं है. उनके हैरान कर देने वाले शॉट्स को देखकर उन्हें क्रिकेट का सुपरमैन और 360 डिग्री प्लेयर कहा जाता है.
    आरसीबी के लिए खेलने वाले डिविलियर्स फुर्सत के वक्त में अपने छोटे से क्यूट बेटे अब्राहम के साथ खेलना नहीं भूलते.
    हाल ही में डिविलियर्स का अपने डेढ़ साल के बेटे अब्राहम के साथ क्रिकेट खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं अब्राहम अपने विराट अंकल के साथ भी क्रिकेट खेल रहे है अब जब पापा इतने टैलेंटेड हैं तो बेटा उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रहा है.इसमें अब्राहम छोटे से बैट से गेंद को हिट करते और अपने पापा डिविलियर्स के साथ ‘गो आरसीबी’ कहते नजर आ रहे हैं.
    डिविलियर्स ने इस आईपीएल में अब तक आरसीबी के लिए तीन मैचों में 68.50 की औसत और 141.23 के स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए हैं. डिविलियर्स पीठ में तकलीफ के कारण आईपीएल10 के पहले दो मैचों में नहीं खेले थे जबकि इस चोट के उभरने के कारण गुजरात लायंस के खिलाफ पिछले मैच में भी नहीं खेल पाए थे. हालांकि अगले मैच में उनकी वापसी की पूरी उम्मीद है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel