एप्पल के आईफोन यूजर्स के लिए वॉट्सएप का नया अपडेट कई बदलाव लेकर आया है. इस अपडेट(v2.17.2) से आईफोन में विज्युअल चेंज किया गया है. इसमें सबसे खास बात ये है अब वॉट्सएप के मैसेज आईफोन की वॉइस असिस्टेंट सिरी पढ़ सकेगी.
बता दें कि इस अपडेट से आईफोन के वॉट्सएप में टोटल 4 बदलाव हुए है.
इसका लुक
वॉट्सएप का कॉन्टैक्ट इन्फो, ग्रूप इन्फो स्क्रीन्स और कॉल टैब के लुक में बदलाव देखा जा सकता है.
मल्टीपल स्टेटस सेलेक्शलन
आईफोन यूजर्स अब वॉट्सएप के स्टेटस को एक साथ सेलेक्ट करके उन्हें फॉरवर्ड या डीलीट कर सकते हैं.
पर्शियन लैंगवेज
इस अपडेट से आईफोन में पर्शियन लैंगवेज का ऑपशन भी जोड़ा गया है.
इन सब में सिरी के मैसेज पढ़ने का फीचर सबसे अलग है,जो यूजर के लिए चीजों को आसान बना देगा. इससे यूजर ड्राइविंग करते वक्त भी वॉट्सएप के मैसेज पढ़ पाएंगे.
बता दें कि इस अपडेट से पहले यूजर्स सिरी के जरिए सिर्फ वॉट्सएप अपने कॉन्टैक्ट्स को मैसेज भेज सकते थे.
कैसे करेगा ये फीचर काम
इसको यूज करने के लिए यूजर्स के सिर्फ कहना होगा, हे सिरी रीड ऑउट माई लास्ट मैसेज ऑन वॉट्सएप’(Hey Siri, read out my last messages on WhatsApp). और इसके बाद ही सिरी यूजर के सारे अनरीड मैसेज पढ़ने लगेगी. इसके साथ सिरी यूजर से उस मैसेज का रिप्लाई करने के लिए भी पूछेगी.
No comments:
Post a Comment