• Breaking News

    Saturday, 22 April 2017

    गांववालों ने पुलिसवालों को दौड़ा कर पीटा, ये है वजह

    गांववालों ने पुलिसवालों को दौड़ा कर पीटा, ये है वजहयूपी के मऊ में अवैध अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम और राजस्व कर्मचारियों को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा. जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों ने प्रशासनिक टीम पर ईंट-पत्थर से हमला करने के बाद अपने झोपड़ियों को आग के हवाले कर दिया.
    मामला गंभीर देख पुलिस फोर्स ने कब्जेदारों पर लाठीचार्ज कर बवाल शांत कराया और अवैध कब्जे को हटाने का काम किया.
    श्रावस्ती मॉडल के तहत डीएम के आदेश पर फतेहपुर ताल नरजा में वर्षों से अवैध कब्जेदारों को हटाने को लेकर यह कार्रवाई की गई.इस घटना में आधा दर्जन कब्जेदार घायल हुए, जबकि ईंट-पत्थर चलने से दो पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं. कब्जेदारों को बलपूर्वक खदेड़ने के बाद पुलिस ने जमीन को जेसीबी मशीन अवैध कब्जा हटाकर घेराबंदी कराया.इस मामले में श्रावस्ती मॉडल के एसओ संदीप कुमार यादव ने बताया कि कब्जेदारों से जमीन संबंधित किसी भी तरह के कागजात मांगा गया, लेकिन कोई भी कागजात दिखा नहीं सके. इसके बाबजूद घंटों समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, फिर भी वे नहीं माने और उपद्रव मचाना शुरू कर दिए.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel