• Breaking News

    Monday, 3 April 2017

    गोवा: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ऑनलाइन होता था देहव्यापार

    गोवा पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस रैकेट को वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए चलाया जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए दो महिलाओं को इस जिस्मफरोशी के दलदल से बाहर निकाला है. पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके इस मामले की जांच कर रही है.जानकारी के मुताबिक, उत्तरी गोवा के कैलंगुट क्षेत्र में गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक वेबसाइट के जरिए सेक्स रैकेट चलाए जाने का भंडाफोड़ा किया. यहां से दो महिलाओं को पुलिस ने छुड़वाया. इसके साथ ही दो पुरूष और 27 वर्षीय एक महिला को रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
    पुलिस ने बताया कि यह रैकेट वेबसाइट, फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और उनकी जानकारियां उपलब्ध कराता था. ग्राहकों के साथ डील करने के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी साइट पर मौजूद रहती थी. ग्राहक से डील होने के बाद उन्हें शहर में स्थित एक खास जगह पर ले जाया जाता था.
    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनैतिक तस्करी अधिनियम 1956 की संबंधित धाराओं के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. दो महिलाएं इस सेक्स रैकेट से आजाद कराई गई हैं. इनमें से एक दिल्ली और दूसरी यूपी की है. उनकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष की हैं. उन्हें संरक्षण गृह भेज दिया गया है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel