• Breaking News

    Saturday, 8 April 2017

    सुनील पाल को नहीं मिला सुनील ग्रोवर से कोई जवाब, बोले 'कपिल शर्मा से ज्‍यादा घमंडी तो सुनील लग रहे हैं'

    नई दिल्‍ली: कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने दो जिगरी दोस्‍तों यानी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए झगड़े को लेकर काफी चिंतित हैं और उन्‍होंने दो दिन पहले एक भावनात्‍मक संदेश के माध्‍यम से सुनील ग्रोवर को मनाने और कपिल शर्मा के शो पर वापिस आने की अपील की थी. लेकिन लगता है सुनील ग्रोवर अब इस मामले को सुलझाने के मूड में नहीं है. सुनील पाल ने एनडीटीवी खबर डॉट कॉम को फोन पर बताया कि अभी तक मेरी इस अपील पर सुनील ग्रोवर ने मुझसे कोई बात नहीं की है. सुनील पाल का कहना है कि मैं उम्‍मीद कर रहा हूं कि इन दोनों की यह जिद कहीं दोनों के लिए ही परेशानी खड़ी न कर दे. सुनील पाल का कहना है, 'मुझे लगता है कि यह दोनों इस मामले को ज्‍यादा ही बढ़ा रहे हैं और सुनील क्‍या चाहते हैं समझ नहीं आ रहा.'सुनील पाल का कहना है कि सुनील ग्रोवर क्‍या चाह रहे हैं यह जानना मुश्किल है. उनका कहना है कि मुझे लगता है कि कपिल शर्मा से ज्‍यादा तो सुनील ग्रोवर घमंड दिखा रहे हैं. सुनील पाल ने एनडीटीवी खबर डॉट कॉम को बताया, 'मैं सुनील ग्रोवर को उस समय से जानता हूं जब वह व्‍यंग फिल्‍मकार जसपाल भट्टी के साथ काम किया करते थे और कपिल शर्मा की तो शुरुआत सभी को पता है कि 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से हुई है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि सुनील ग्रोवर यह क्‍यों भूल रहे हैं कि कपिल शर्मा के शो में आने से पहले वह फिल्‍मों में, कॉमेडी में सब कुछ कर चुके हैं लेकिन उन्‍हें जो पहचान इस शो ने दी वह किसी ने नहीं दी. क्‍या पिछले 15 सालों में सुनील के साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई कि उन्‍होंने इस घटना को इतना बड़ा सम्‍मान का प्रश्‍न बना लिया. सब लोग कपिल को घमंडी कह रहे हैं, लेकिन मुझे लग रहा है कि अब घमंड तो सुनील ग्रोवर दिखा रहे हैं.'कॉमेडियन सुनील 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन के विजेता रह चुके हैं. उनका किरदार 'रतन नूरा' काफी प्रसिद्ध हुआ था. सुनील पाल ने बताया, 'मैं वीडियो में भी कह चुका हूं कि कपिल शर्मा की तारीफ करने से कोई फायदा नहीं होने वाला क्‍योंकि मैं स्‍टैंडप कॉमेडियन हूं और मैं उनके शो में फिट नहीं बैठता. मैं गैग्‍स नहीं कर सकता. लेकिन मैंने कपिल की मेहनत देखी है और उसके स्‍ट्रगल को भी. वह अपने साथियों को, दोस्‍तों को बुलाकर इस शो में काम देता है. सुनील पहले भी यह शो छोड़कर जा चुके हैं और उनके साथ क्‍या हुआ वह देख चुके हैं.'हाल ही में सुनील पाल, कपिल शर्मा के शो में गेस्‍ट बनकर शामिल हुए थे. जब सुनील से पूछा गया कि कपिल का इस सारे मामले पर क्‍या रवैया है तो उन्‍होंने एनडीटीवी को बताया, 'सच कहें तो हमने कपिल से इस बारे में कोई बात नहीं की लेकिन शो के अन्‍य लोगों से हमें पता चला कि कपिल इस घटना के बाद काफी परेशान है और उसने सुनील ग्रोवर से बात करने की काफी कोशिश की है. अपनी बात करूं तो मुझे नहीं पता फ्लाइट में असल में क्‍या हुआ है लेकिन मैं मानता हूं कि कपिल ने गलती की है, लेकिन वह शाराब के नशे में था और अब वह अपनी गलती सुधारने की कोशिश भी कर रहा है. मुझे लगता है कि इस पूरे विवाद का हल सिर्फ बात से निकल सकता है लेकिन सबसे बड़ी समस्‍या है कि इस पर बात के अलावा सब कुछ हो रहा है.'

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel